फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Dispute Over Dancing Escalates Into Bloody Clash Youth Stabbed Main Accused Arrested

Bihar: नाच-गाने की रंजिश में काटा बवाल, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 21 Jun 2026 12:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 12:47 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में बारात के दौरान शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Dispute Over Dancing Escalates Into Bloody Clash Youth Stabbed Main Accused Arrested
मौके पर पुलिस तैनात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुंजलही मलाह टोली गांव में बारात के दौरान शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। दो समुदायों के युवकों के बीच कहासुनी और वर्चस्व की लड़ाई ने ऐसा रूप लिया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हालांकि पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 19 जून की रात गांव में आई एक बारात के दौरान नाच-गान को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। मामला उस समय शांत हो गया, लेकिन अगले दिन यह विवाद फिर से उभर आया। बताया गया कि शनिवार दोपहर मलाह टोली निवासी हीरामन चौधरी नहर चौक पर अपनी बाइक धुलवाने गए थे। इसी दौरान बारात में हुए पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने हीरामन चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी, यातायात डीएसपी अतनु दत्ता, नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की जांच में सामने आया कि बारात के दौरान हुए विवाद की कड़ी में राजबाबू हवारी ने हीरामन चौधरी पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान


गांव में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और क्विक एक्शन टीम की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है। घायल युवक का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में चल रहा है।

प्रशासन की अपील
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed