फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Criminal who came to ask for gutkha shot the shopkeeper, he died on the spot

Bihar Crime: गुटखा मांगने पहुंचे अपराधी ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Jun 2025 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 03:13 PM IST
सार

Bihar: मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन युवक गुमटी पर गुटखा मांगने आए थे। जब विनोद गुटखा निकाल ही रहा था, तभी एक युवक ने पिस्टल निकालकर उसके सीने में गोली मार दी और सभी फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar: Criminal who came to ask for gutkha shot the shopkeeper, he died on the spot
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल गेट के पास गुमटी चलाने वाले दुकानदार की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही काजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान काजीपुर निवासी स्वर्गीय मुसाफिर महतो के 50 वर्षीय पुत्र विनोद महतो के रूप में हुई है। वह स्कूल के पास गुमटी लगाकर पान-मसाले की दुकान चलाता था। साथ ही वह मिडिल स्कूल का नाइट गार्ड भी था। परिजनों ने बताया कि विनोद महतो के दो बेटे हैं और घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें: मजदूरी पर जा रहे युवक पर गिरा हाई वोल्टेज तार, गर्दन धड़ से हुई अलग; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखा मांगने के बहाने मारी गोली
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन युवक गुमटी पर गुटखा मांगने आए थे। जब विनोद गुटखा निकाल ही रहा था, तभी एक युवक ने पिस्टल निकालकर उसके सीने में गोली मार दी और सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

बेटी भी हत्या के आरोप में है जेल में बंद
बताया गया है कि मृतक की बेटी पहले से ही हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। घटना अप्रैल माह की है, जब काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चांदी बिटोलिया मठ में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या की थी। अब विनोद महतो की हत्या से यह मामला और अधिक सनसनीखेज हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई आपसी संबंध है। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed