फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Young man murdered with an axe in college playground

Bihar Crime: कॉलेज के खेल मैदान में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 25 Jun 2025 01:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

Bihar: सलीम के सिर पर कुल्हाड़ी और ईंट से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। पुलिस को घटनास्थल से मृतक की बाइक, एक कुल्हाड़ी, चप्पल और अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Young man murdered with an axe in college playground
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के भुतही मधुबन कॉलेज के खेल मैदान में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान विशनपुर गोनाही पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित मधुबन गांव निवासी मो. जलील शेख के 35 वर्षीय पुत्र मो. सलीम शेख के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भुतही थाना प्रभारी रणवीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। चूंकि घटनास्थल वन विभाग की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए फॉरेस्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन

स्वजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 9 बजे सलीम अपनी बाइक से मधुबन चौक पर खड़ा था। तभी गांव के कुछ युवक उसे बुलाकर ले गए, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगली सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो कॉलेज के खेल मैदान में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुख्यमंत्री से दिव्यांगजनों ने की मुलाकात, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाये जाने पर जताया आभार

सलीम के सिर पर कुल्हाड़ी और ईंट से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। पुलिस को घटनास्थल से मृतक की बाइक, एक कुल्हाड़ी, चप्पल और अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूर्व नियोजित साजिश का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस अब उन युवकों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने रात में सलीम को बुलाया था। इधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed