फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Person from same village shot youth and seriously injured him in Sitamarhi, attack in rivalry

Bihar Crime: गांव के ही शख्स ने युवक को गोली मारकर किया गंभीर घायल, पुलिस ने बताई यह वजह

Sun, 21 Apr 2024 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Apr 2024 07:00 PM IST
सार

Sitamarhi Crime: थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के परिजनों अथवा ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Person from same village shot youth and seriously injured him in Sitamarhi, attack in rivalry
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव की है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजनों ने उसे शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल की पहचान धनाढ़ी गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी अमरेश सिंह के बेटे रौनक कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घायल युवक का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि बाईं ओर सीने में गोली लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। स्थिति अब भी गंभीर है। जानकारी के अनुसार, रौनक शनिवार की शाम गांव के सरेह के पास टहल रहा था। इसी दौरान उसको गोली मारी गई। ग्रामीणों के अनुसार, गोली मारने वाला व्यक्ति भी धनाढ़ी गांव का ही है। हालांकि जख्मी या उसके परिजनों इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे धनाढ़ी गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के परिजनों अथवा ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल अपराधी को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी विवाद का परिणाम प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed