Bihar: ‘मिल गेन न त गोली मार देबउ’, भाजपा नेता ने कथित पत्रकार को फाेन पर दी धमकी; ऑडियो हुआ वायरल
Bihar: एक पत्रकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष पंकज के संबंधी द्वारा संचालित नवादा लॉ कॉलेज के विरुद्ध खबर चलाना उक्त नेता को रास नहीं आया। कॉलेज के खिलाफ खबर चलाए जाने से नाखुश भाजपा नेता मनीष पंकज के द्वारा उक्त पत्रकार को फोन कर गोली मार देने की धमकी दी गई। इसका ऑडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक वेबसाइट पर कुछ दिन पहले एक खबर चलाई गई थी। उक्त खबर में नवादा विधि महाविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया गया था। इतना ही नहीं खबर में मगध विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूल किए जाने का आरोप नवादा विधि महाविद्यालय पर लगाया गया है।
खबर पढ़ भड़क उठे भाजपा नेता
खबर को देखने के बाद भाजपा नेता मनीष पंकज बुरी तरह से भड़क उठे। उन्होंने आव देखा न ताव उक्त वेबसाइट के रिपोर्टर को फोन लगाकर धमकाना शुरु कर दिया। पहले तो उसका गया में रहना मुश्किल करने की बात कही। इससे भी जब भाजपा नेता का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मिलने पर गोली मार देने की धमकी भी दे डाली।
एसएसपी से जान-माल की रक्षा की लगाई गुहार
भाजपा नेता द्वारा धमकी दिए जाने के बाद उक्त पत्रकार रमेश कुमार के द्वारा गया के एसएसपी को आवेदन देकर जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई गई है। एसएसपी को दिए गए आवेदन में कुमार ने कहा है कि उन्होंने नवादा विधि महाविद्यालय में भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर प्रकाशित की। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष पंकज मिश्रा पिता धर्मानंद मिश्रा जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी नूतन नगर के निवासी हैं। उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली।
मनीष पंकज के पीएचइडी डिग्री पर भी उठ रहा सवाल
वहीं दूसरी ओर शहर का एक तबका मनीष पंकज के पीएचईडी की डिग्री पर भी सवाल उठाता नजर आ रहा है। लोगों की मानें तो मनीष पंकज हिन्दी भी शुद्ध रुप से नहीं लिख सकते हैं। ऐसे में उन्हाेंने पीएचईडी की डिग्री कैसे हासिल की। यह भी जांच का विषय है।
गलत आरोप लगाया
वहीं बीजेपी किसान मोर्चा के जिला नेता सह राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पंकज ने पत्रकारों से कहा आडियो को छेड़छाड़ कर फंसाने की साजिश कर रहे हैं। बार बार पैसे की मांग करते थे। मेरे उपर लगाया गया आरोप पूरी से बेबुनियाद है।