{"_id":"66d58b64678243bc4d0af692","slug":"bihar-crime-miscreants-shot-a-youth-in-motihari-for-resisting-theft-condition-critical-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 02 Sep 2024 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:24 PM IST
सार
Motihari Crime: मोतिहारी में तेल चोर गिरोह ने एक युवक को चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के मेहसी थानाक्षेत्र के बथना में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे तेल चोरी का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना बथना पुराना पेट्रोल पंप के पास बाबा लाइन होटल की है। जहां दीपक कुमार (28) को तेल चोर गिरोह ने गोली मार दी। फिलहाल दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाबा लाइन होटल के पास सुबह पांच बजे के करीब तेल चोर गिरोह के लोग एक ट्रक से तेल चोरी कर रहे थे। इस दौरान होटल में सो रहा दीपक कुमार जागा और चोरी का विरोध किया। इस पर गिरोह के एक सदस्य ने दीपक को सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर होटल के अन्य लोग जाग गए और फौरन घायल दीपक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद तेल चोर गिरोह मौके से कार में सवार होकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
इधर, दीपक कुमार के परिवार और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।