फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime man beaten to death on suspicion of witchcraft in Sitamarhi police engaged investigation

Bihar Crime: सीतामढ़ी में जादू-टोना के शक पर अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 09:24 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पर जादू-टोना करने का शक था। फिलहाल, सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime man beaten to death on suspicion of witchcraft in Sitamarhi police engaged investigation
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव का है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ सदर रामकृष्ण घटना स्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल किए। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय जानकी मुखिया के रूप में की गई है। घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की गई है। मृतक के चचेरे भाई एवं अन्य परिजनों ने गांव के ही दो-तीन लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गांव के ही ज्ञानी के पुत्र शिवम ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई के अनुसार, आरोपी शिवम का कहना था कि चूलहाई भगत ने उसकी माता के ऊपर जादू कर दिया है। इसी गुस्से में शिवम बीती रात चूलहाई भगत को ढूंढते हुए जानकी मुखिया के घर पहुंचा था। जहां पर उसने चूलहाई भगत के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर शिवम और उसके पिता ज्ञानी ने जानकी मुखिया को पकड़कर कहीं दूसरे जगह ले गए थे। जहां रात के अंधेरे में उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिन में उसका शव गांव के सरेह से बरामद किया गया है। इधर, डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की गई है। कुछ लोगों का नाम भी सामने आया है। लेकिन, फिलहाल अनुसंधान चल रहा है। इसके बाद ही कुछ मामला साफ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed