{"_id":"693a3d7f594a9f870c07f0e3","slug":"bihar-crime-a-student-returning-from-an-exam-was-gang-raped-the-victim-is-admitted-to-the-icu-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता आईसीयू में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता आईसीयू में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 11 Dec 2025 09:11 AM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:11 AM IST
सार
Bihar Crime: सीतामढ़ी में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को तीन बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप किया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठी बाजार के समीप दिनदहाड़े स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को अगवा कर तीन बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोग और परिजन बेलसंड पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने ऑटो में छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और झाड़ी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की स्थिति खराब देखकर सभी आरापी फरार हो गए। छात्रा की कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से उसे पहले पीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें; मुजफ्फरपुर में सभी 46 थानों में अपर थाना प्रभारी की नियुक्ति, एसएसपी ने दिए ज्वाइनिंग के निर्देश
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह परीक्षा देने गई थी। वापस लौटने के समय वह लापता हो गई। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपराधियों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।