{"_id":"66d2dd3323c7a182b60777c0","slug":"bihar-crime-a-farmer-sleeping-in-a-paddy-field-in-motihari-was-hacked-to-death-with-a-hoe-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में खेत में सो रहे किसान की कुदाल से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में खेत में सो रहे किसान की कुदाल से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 31 Aug 2024 02:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:37 PM IST
सार
Motihari Crime: थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी के लिए आवेदन भी नहीं आया है। आवेदन मिलने पर मृतक के परिजन जो कारण बताएंगे उसपर जांच की जाएगी। वैसे पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने और अपराधियों की पहचान की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के चैता गांव में एक व्यक्ति की कुदाल से काटकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के वार्ड-2 निवासी छोटेलाल साह की उस वक्त हत्या हो गई जब वह धान के खेत में चारपाई पर सोए हुए थे। सोए अवस्था में अज्ञात अपराधी आए और कुदाल से काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छोटेलाल के घरवालों पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धान के खेत में पानी की कमी को देखते हुए किसान छोटेलाल अपने खेत में मोटर से पटवन कर रहे थे। पटवन देर रात तक होने के कारण वह धान के खेत में ही सो गए। उसके बाद सोए अवस्था में ही उनकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पकड़ी दयाल डीएसपी सुबोध कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष शकुंतला कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे रवि शंकर साह ने बताया कि कुदाल से उनके शरीर को काट कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि छोटेलाल साह आलू-प्याज का व्यवसाय भी करते थे। किसान की हत्या के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। गांव में भी अफरातफरी का माहौल है और लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने बताया कि मृत किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी के लिए आवेदन भी नहीं आया है। आवेदन मिलने पर मृतक के परिजन जो कारण बताएंगे उसपर जांच की जाएगी। वैसे पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने और अपराधियों की पहचान की दिशा में काम कर रही है। इसकी वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जा रही है।