{"_id":"66d6e6eedc51eecc4006932f","slug":"bihar-child-dies-in-school-while-studying-in-vaishali-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पढ़ाई करने के दौरान स्कूल में बच्चे की मौत, दोस्तों ने कहा- कई दिनों से था बीमार; खाना भी नहीं खाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पढ़ाई करने के दौरान स्कूल में बच्चे की मौत, दोस्तों ने कहा- कई दिनों से था बीमार; खाना भी नहीं खाता था
Tue, 03 Sep 2024 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:07 PM IST
सार
Bihar: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कमालपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान स्कूल में संदिग्ध हालत में एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा स्कूल के क्लास 7वीं का छात्र था।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र की मौत के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। घटना की सूचना जैसे ही स्कूल के आस पास के लोगों को लगी तो देखते ही देखते स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्रा के परिजन भागे भागे स्कूल पहुंचकर अपने अपने बच्चों की खोजबीन में जुट गए। हालांकि की स्कूल शिक्षक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बच्चें के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने बताया की वो पिछले कई दिनों से लगातार बीमार चल रहा था और पेट दर्द की बात कहता रहता था। अस्वस्थ रहने के कारण खाना घर से नहीं खाकर आया था जो दोस्तों से बताया था। वहीं स्कूल में पहुंचे छात्र के परिवार वालों के द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पहुंचकर सभी को समझाने बुझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
मृतक छात्र कि पहचान बिदूपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी राजू पटेल के 12 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में हुई है जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक छात्र के पिता राजू पटेल अपने घर परिवार के पालन पोषण के लिए मृतक छात्र के पिता मजदूरी करते हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन