फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: body of youth was found in suspicious condition in a house in Vaishali, his wife accused of murder

Bihar News: वैशाली में एक घर से संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, पत्नी पर लगा हत्या करवाने का आरोप

Mon, 17 Jun 2024 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Vaishali News: अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम भरोसे होटल के पास एक घर से संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद किया गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी का फर्द बयान दर्ज किया गया है। हालांकि मृतक के पिता द्वारा उसकी पत्नी पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: body of youth was found in suspicious condition in a house in Vaishali, his wife accused of murder
मृतक कमलेश यादव (फाइल) तथा सदमें में उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के राम भरोसे होटल के पास स्थित घर में कमरे से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के पोखरा ब्लॉक नया टोला गांव निवासी मितराम यादव के बेटे कमलेश यादव (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमलेश यादव बीते छह माह पूर्व अपनी पत्नी चांदनी के साथ काम करने के लिए घर से निकला था। वह बीते एक महीने से औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित राम भरोसे होटल के पास किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

 

Bihar: body of youth was found in suspicious condition in a house in Vaishali, his wife accused of murder
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक के पिता मितराम यादव ने बताया छह महीने पहले कमलेश की पत्नी उसे लेकर शहर में रहने आई थी। उन्होंने बताया कि हमें पता था कि कमलेश दरभंगा में ही रहता है। जब हमें कमलेश के ससुराल वालों द्वारा फोन कर बताया गया कि कमलेश का एक्सीडेंट हाजीपुर में हो गया है। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि कमलेश की पत्नी चांदनी ने ही उसकी हत्या करवाई है। उन्होंने बताया कि कमलेश छह महीने से घर से बाहर था, लेकिन उसकी पत्नी उसे हम लोगों से बात भी नहीं करने देती थी। कमलेश की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व दरभंगा जिले की रहने वाली चांदनी से हुई थी। तभी से वह गांव में रहना नहीं चाहती थी।

वहीं, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम भरोसे होटल के पास एक घर से संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद किया गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी का फर्द बयान दर्ज किया गया है। हालांकि मृतक के पिता द्वारा उसकी पत्नी पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed