फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Body found GMCH hospital in Bettiah mutilated by dogs suspected died falling from upper floor hospital

Bihar News: बेतिया के GMCH में मिला कुत्तों द्वारा नोचा शव, हॉस्पिटल के ऊपरी मंजिल से गिरकर मरने की आशंका

Mon, 26 Aug 2024 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। युवक का शव जीएमसीएच अस्पताल में मिला है। बताया जा रहा है कि शव को कुत्ते नोच रहे थे।

विज्ञापन
Bihar Body found GMCH hospital in Bettiah mutilated by dogs suspected died falling from upper floor hospital
जीएमसीएच अस्पताल, बेतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के जीएमसीएच में संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिला है। शव को कुत्ते ने नोचकर खाया है। जीएमसीएच के ऊपरी मंजिल से युवक की गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने से अस्पताल व अगल-बगल के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। युवक का शव अस्पताल के कंट्रोल रूम के पीछे मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि, अभी शव का शिनाख्त नहीं हो सका है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, युवक का पहले से जीएमसीएच में इलाज चल रहा था। वह मानसिक तौर पर भी बीमार था। उसके ऊपरी मंजिल से गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल नाका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधक शाहनवाज ने कहा है कि युवक के गिरकर मौत के बाद शव को कुत्तों ने हल्का ही नोचा था। बाद में गार्ड ने उन्हें भगा दिया। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल के पीछे गए। उन्होंने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। कुछ कुत्ते उसे नोचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद गार्ड ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। नाका प्रभारी रामकुमार पसवान ने भी बताया, जीएमसीएच में संचालित कंट्रोल रूम के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम कराकर 72 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उसकी उम्र करीब 26 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed