Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर में करंट आने से लगी आग; दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
Bihar: बताया जा रहा है कि दोनों युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। खराब सड़क की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर लगते ही खंभे का तार ट्रैक्टर पर गिर गया और पूरा ट्रैक्टर करंट की चपेट में आ गया।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसमें करंट दौड़ पड़ा और आग लग गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के भट्टांडी गांव निवासी राहुल कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। खराब सड़क की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर लगते ही खंभे का तार ट्रैक्टर पर गिर गया और पूरा ट्रैक्टर करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते उसमें आग लग गई और दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके।
पढ़ें; राहुल-तेजस्वी के आने से पहले कांग्रेस में महाभारत! पोस्टर वॉर ने खोली गुटबाजी की पोल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि दोनों युवकों की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।