फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: A soldier returning from duty in Muzaffarpur was hit by a speeding truck, died in hospital

Bihar: ड्यूटी से लौट रहे जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत; परिजन में मची चीख-पुकार

Sat, 27 Apr 2024 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Apr 2024 01:21 PM IST
सार

Muzaffarpur News: सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जैतपुर थाने में कार्यरत चौकीदार रूपेश की मौत हो गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: A soldier returning from duty in Muzaffarpur was hit by a speeding truck, died in hospital
मृतक रूपेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में थाने में कार्यरत जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात को जवान अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा चौक के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
मृतक जिला के सरैया अनुमंडल क्षेत्र के जैतपुर थाने में बतौर चौकीदार के रूप में दो वर्ष से कार्यरत था। मृतक की पहचान रूपेश कुमार (22) के रूप में हुई है। वह देर रात को थाने से ड्यूटी करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रूपेश रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से बेरुआ पंचायत के तिलबिहटा गांव स्थित अपने घर जाया करता था। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में दुख का माहौल बन गया। वहीं, परिजनों में रूपेश की मौत की जानकारी के बाद मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जैतपुर थाने में कार्यरत चौकीदार रूपेश की मौत हो गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभागीय संबंधी कार्रवाई की जा रही है। मृतक रूपेश के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed