फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: 6 houses burnt to ashes due to fire in Bettiah; innocent child's burnt body found while removing debris

Bihar News: बेतिया में आग लगने से छह घर जलकर राख हुए; मलबा हटाते वक्त मिला मासूम का जला हुआ शव, जानें मामला

Sun, 21 Apr 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Apr 2024 07:39 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में आग लगने की घटना में छह घर जल गए, जबकि एक मासूम बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। हालांकि बच्चा का शव मलबा हटाते हुए मिला, उससे पहले परिजन बच्चे को लगातार ढूंढ़ रहे थे।

विज्ञापन
Bihar: 6 houses burnt to ashes due to fire in Bettiah; innocent child's burnt body found while removing debris
मृतक बच्चा आर्यन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में आग लगने की घटना में छह घर जलकर राख हो गए और एक बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना के रमवलिया गांव की है। जहां शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इस घटना में बच्चे के मरने का पता तब चला, जब आग का मलबा हटाने के दौरान बच्चे का जला हुआ शरीर मिला। मृतक की पहचान भागीरथी यादव के बेटे आर्यन कुमार (6) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में एक चौकी के नीचे छिपा था, जो आग में जिंदा जल गया। फिलहाल बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि भागीरथी यादव के घर के बगल में रखे खरपतवार में अचानक आग लग गई। खरपतवार में लगी आग को देखकर आर्यन घर में छिपने चला गया होगा। तभी देखते ही देखते आग ने उसी के घर को अपनी चपेट में ले लिया और आर्यन की उसी में जलकर मौत हो गई। जबकि आग लगने के बाद घर के सभी लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान छह लोगों के घर जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आर्यन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता भागीरथी यादव महाराष्ट्र में मजदूरी का काम कर घर चलाते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और वह घर आने के लिए निकल चुके हैं। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अगल-बगल की गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन आर्यन के पिता का घर आने का इंतजार कर रहे हैं। बगहा में लगातार आग लगने की घटनाओं का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे लोग पूरी तरह से सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed