{"_id":"66251df71efd55602a0d53be","slug":"bihar-6-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-bettiah-innocent-child-s-burnt-body-found-while-removing-debris-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में आग लगने से छह घर जलकर राख हुए; मलबा हटाते वक्त मिला मासूम का जला हुआ शव, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में आग लगने से छह घर जलकर राख हुए; मलबा हटाते वक्त मिला मासूम का जला हुआ शव, जानें मामला
Sun, 21 Apr 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:39 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में आग लगने की घटना में छह घर जल गए, जबकि एक मासूम बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। हालांकि बच्चा का शव मलबा हटाते हुए मिला, उससे पहले परिजन बच्चे को लगातार ढूंढ़ रहे थे।
विज्ञापन
मृतक बच्चा आर्यन कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में आग लगने की घटना में छह घर जलकर राख हो गए और एक बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना के रमवलिया गांव की है। जहां शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इस घटना में बच्चे के मरने का पता तब चला, जब आग का मलबा हटाने के दौरान बच्चे का जला हुआ शरीर मिला। मृतक की पहचान भागीरथी यादव के बेटे आर्यन कुमार (6) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में एक चौकी के नीचे छिपा था, जो आग में जिंदा जल गया। फिलहाल बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि भागीरथी यादव के घर के बगल में रखे खरपतवार में अचानक आग लग गई। खरपतवार में लगी आग को देखकर आर्यन घर में छिपने चला गया होगा। तभी देखते ही देखते आग ने उसी के घर को अपनी चपेट में ले लिया और आर्यन की उसी में जलकर मौत हो गई। जबकि आग लगने के बाद घर के सभी लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान छह लोगों के घर जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आर्यन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता भागीरथी यादव महाराष्ट्र में मजदूरी का काम कर घर चलाते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और वह घर आने के लिए निकल चुके हैं। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अगल-बगल की गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन आर्यन के पिता का घर आने का इंतजार कर रहे हैं। बगहा में लगातार आग लगने की घटनाओं का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे लोग पूरी तरह से सहमे हुए हैं।