फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 13 Police Officers Transferred in Vaishali Hajipur news hindi news bihar police today news

Bihar: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 पदाधिकारियों का तबादला, 24 घंटे में ज्वाइनिंग के निर्देश

Tue, 14 Apr 2026 09:52 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 09:52 AM IST
सार

वैशाली जिले में एसपी विक्रम सिहाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच थाना अध्यक्ष समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar 13 Police Officers Transferred in Vaishali Hajipur news hindi news bihar police today news
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसपी विक्रम सिहाग ने पांच थाना अध्यक्ष समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत, मुजफ्फरपुर के अनुमोदन के बाद वैशाली जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए थाना अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है।
विज्ञापन


24 घंटे में ज्वाइनिंग का निर्देश

एसपी ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और तुरंत कार्यभार संभालें।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
  • जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार मंडल को अंचल निरीक्षक जंदाहा से पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर बनाया गया है।
  • पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह को प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग एवं प्रभारी एएलटीएफ वैशाली से अंचल पुलिस निरीक्षक जंदाहा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • विज्ञापन
  • पुलिस निरीक्षक अरविंद प्रसाद को पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर से थाना अध्यक्ष महुआ बनाया गया है।
  • पुलिस निरीक्षक राजेश रंजन को थाना अध्यक्ष महुआ से पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर पद पर भेजा गया है।
  • पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार 2 को पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर से पुलिस केंद्र हाजीपुर स्थानांतरित किया गया है।
  • पुलिस निरीक्षक रघुनंदन राम को अपरदन अध्यक्ष साइबर से थाना अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पुलिस निरीक्षक प्रकाश लाल को थाना अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना से साइबर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।
  • पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को भगवानपुर थाना अनुसंधान इकाई से थाना अध्यक्ष तिसिऔता बनाया गया है।
  • पुलिस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी सांवरिया को थाना अध्यक्ष तिसिऔता से थाना अध्यक्ष महिसौर बनाया गया है।
  • पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को नगर थाना अनुसंधान इकाई से प्रभारी जढुआ ओपी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव को बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई से थाना अध्यक्ष हरलोचनपुर बनाया गया है।
  • पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम पासवान को थाना अध्यक्ष हरलोचनपुर से लालगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।

पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद पहली बड़ी कार्रवाई
वैशाली जिले में विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब एक साथ 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed