फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar 10 lakh extortion money was demanded from an employee of road construction company in Sitamarhi

Bihar News: सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख रंगदारी मांगी गई, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 02 Dec 2024 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Dec 2024 10:25 PM IST
सार

परिहार थाना क्षेत्र के नुनाही निवासी दीपक कुमार कैंप पर आया और गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही उसने कंपनी के अन्य कर्मचारियों रूपेश कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

विज्ञापन
Bihar 10 lakh extortion money was demanded from an employee of road construction company in Sitamarhi
परिहार थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। घटना परिहार थाना क्षेत्र का है। जहां सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी कुमार विकास से रंगदारी मांगी गई है। इसको लेकर पीड़ित के द्वारा परिहार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें विकास ने बताया कि वह Brodway Link Pvt Ltd कंपनी में कार्यरत है और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरसंड से कन्हौली जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य की देख-रेख करते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 29 नवंबर को परिहार थाना क्षेत्र के नुनाही निवासी दीपक कुमार कैंप पर आया और गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके साथ ही उसने कंपनी के अन्य कर्मचारियों रूपेश कुमार को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। कुमार विकास ने बताया कि उन्होंने पहले भी दीपक कुमार के खिलाफ मेहसौल थाने में एक मामला दर्ज कराया था, (थाना कांड संख्या 702/2024), लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित के द्वारा प्राथमिक दर्ज कर कारवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, जान माल से की रक्षा के लिए भी गुहार लगाया है। फिलहाल, पीड़ित के मिले आवेदन के आलोक में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed