{"_id":"6666f711ca98b41c8a078d13","slug":"bettiah-some-people-attacked-police-team-that-arrived-on-complaint-of-tree-cutting-took-policemen-hostage-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक
Mon, 10 Jun 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:22 PM IST
सार
Bettiah News: महिला पुलिसकर्मी ज्योति कुमारी ने बताया कि उन पर और उनकी टीम पर हमला हुआ और उन्हें बंधक बनाया गया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया गया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पेड़ काट रहे थे, जिसकी शिकायत पर नरकटियागंज से डायल-112 की टीम पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही लाठी-डंडों के बल पर उन्हें लगभग एक घंटे तक बंधक बना कर रखा। महिला पुलिस पदाधिकारी को भी बंधक बना लिया गया। घटना के बाद घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
हालांकि की घटना के बाद कुछ लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल करते हुए दोषियों पर कार्रवाई के लिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी ज्योति कुमारी ने बताया कि उन पर और उनकी टीम पर हमला हुआ और उन्हें बंधक बनाया गया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लकड़ी और साइकिल से चार तरफ से घेर दिया। तब हम लोगों ने थानाध्यक्ष अनंत राम को फोन किया। उसके बाद वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।