फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah Scorpio collided with tempo from front seven people including four Anganwadi workers were injured

Bettiah: स्कॉपियो ने टेंपो में सामने से मारी टक्कर, चार आंगनबाड़ी सेविका सहित सात घायल, कुछ की स्थिति गंभीर

Thu, 01 Aug 2024 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 PM IST
सार

घटना नरकटियागंज चौबे जी पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर एक टेंपो और स्कार्पियो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Bettiah Scorpio collided with tempo from front seven people including four Anganwadi workers were injured
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग में एक स्कॉर्पियो ने टेंपो में सामने से ठोकर मार दी। वहीं, टेंपो में सवार चार आंगनबाड़ी सेविका सहित सात लोग घायल हो गए। घटना नरकटियागंज चौबे जी पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर एक टेंपो और स्कार्पियो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि घायलों की पहचान हरनइया गांव निवासी वीना देवी, अंजू देवी, प्रमोद सिंह और मुसहरवा के तजरून नेशा, जफरून नेशा, मोहम्मद नेहाल (10) तथा टेंपो चालक राजपुर गांव निवासी अंसारी के रूप में की गई है। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया है। इसमें चार महिलाओं को गंभीर स्थिति में बेतिया रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया की तरफ से टेंपो अपने साइड में आ रही थी। नरकटियागंज के तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से रांग साइड में जाकर टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क के साइड में झाड़ी में चली गई। टेंपो में सवार चार महिलाएं दो पुरुष एवं एक बच्चा घायल होकर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस टीम और एंबुलेंस को दिया। मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि, इस घटना में स्कार्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुआ है। लेकिन टक्कर होने के बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में चार आंगनबाड़ी सेविका
घायलों में चार महिलाएं आंगनबाड़ी सेविका हैं। घायल सेविका अंजू देवी के साथ उसके पति प्रमोद सिंह भी घायल हो गए हैं। प्रमोद सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी समेत घायल चारों महिलाएं आंगनबाड़ी सेविका हैं। हरनइया और मुसहरवा में सभी अलग-अलग कार्यरत हैं। टीएचआर के सामग्री व राशि उठाव के लिए सभी टेंपो भाड़े पर लेकर नरकटियागंज आ रही थी। ओवरब्रिज से कुछ दूर पहले काले रंग का स्कॉर्पियो अचानक सामने से आकर ठोकर मार दिया, जिसमें सभी घायल हो गए हैं।


पुलिस की 112 टीम और आसपास के लोगों के पहुंचने पर उनकी जान बची है। पुलिस सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में स्कॉर्पियो और टेंपो को पहले सड़क मार्ग से हटाया और फिर दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। इधर, अनुमंडलीय अस्पताल के डाॅक्टर सूर्य प्रकाश ने बताया कि घायल चारों महिलाओं की स्थिति गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेतिया रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed