{"_id":"667ebd6e047c7613e10a3a2b","slug":"bettiah-people-are-terrified-due-to-leopard-entering-residential-area-it-killed-five-goats-in-one-night-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेंदुए के रिहायशी इलाके में आने से लोगों में दहशत, एक रात में पांच बकरियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेंदुए के रिहायशी इलाके में आने से लोगों में दहशत, एक रात में पांच बकरियों को बनाया निवाला
Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
सार
Bettiah News: वन विभाग बगहा के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान पद चिन्ह तेंदुए के ही मिले हैं। तेंदुए को क्षेत्र से भगाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को प्रति बकरी उचित मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
गांव में मिले तेंदुए के पद चिह्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया के रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत का माहौल काम हो गया है। तेंदुए ने एक रात में पांच बकरियों को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोग और भी डर के आलम में जी रहे हैं। मामला बगहा पुलिस जिले के पिपरासी प्रखंड के नैनहा रेलवे बांध के पास मंझरिया पंचायत के सितुहिया गांव का है। जहां एक तेंदुए ने पांच बकरियों और एक मुर्गे का शिकार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही थी, इस बीच वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद उसने छेदी चौहान उर्फ वीरेंद्र चौहान के घर की पांच बकरियों और एक मुर्गे को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल छाया हुआ है। लोग रात जगा करने की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, वन विभाग बगहा के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान पद चिन्ह तेंदुए के ही मिले हैं। तेंदुए को क्षेत्र से भगाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को प्रति बकरी उचित मुआवजा मिलेगा। साथ ही, उन्होंने सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अपने जानवरों को सुरक्षित रखने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने घरों के आसपास आग जलाएं, ताकि तेंदुआ या अन्य जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र में न आएं। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।