फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Two tempos collided head-on, one dead, 5 injured; all were going to get child's Mundan

Bihar News: दो टेंपो की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत, पांच लोग घायल; इस काम से जा रहे थे सभी

Wed, 22 Jan 2025 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:04 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में दो टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
 

विज्ञापन
Bettiah News: Two tempos collided head-on, one dead, 5 injured; all were going to get child's Mundan
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में दो टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अन्य पांच लोग घायल हो गए। घटना जिले के लौरिया नरकटियागंज मार्ग में जुड़ी मियां चौक के पास पंप की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान लौरिया थानाक्षेत्र के बेलवा लखनपुर पंचायत के जवाहिरपुर गांव के दिवंगत प्रभुनाथ तिवारी के बेटे संतोष तिवारी (43) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान श्रीराम पंडित के बेटे विकास, आकाश, शीतल कुमारी, जगन्नाथ पंडित की पत्नी अनारकली देवी, जयराम पंडित की बेटी छवि कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नरकटियागंज से लौरिया की ओर आ रही कार के चालक ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अपनी गाड़ी पर लादकर लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी की अनुसार, लौरिया नगर पंचायत के वार्ड-7 के श्रीराम पंडित अपने बेटे विकास कुमार (5) का मुंडन कराने लौरिया से सपरिवार एक पंडित के साथ टेंपो से जा रहे थे। जहां जुड़ी मियां टोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेंपो पर कई यात्री सवार थे। इधर, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखकर बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाना लाया जा रहा है। अभी तक किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed