फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Suspicious death of 5 people within 36 hours, families suspect death due to drinking alcohol

Bihar Hooch Tragedy: पांच लोगों की मौत से मचा कोहराम, 36 घंटे के अंदर एक-एक कर मरे; जहरीली शराब की आशंका

Sun, 19 Jan 2025 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में 36 घंटों के अंदर पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका जताई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और डॉक्टरों ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah News: Suspicious death of 5 people within 36 hours, families suspect death due to drinking alcohol
अधिकारियों और पुलिस ने गांव पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में 36 घंटों में पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। वहीं, परिजन जहरीली शराब और गांजा पीने से मौत की बात कह रहे हैं। घटना जिले के लौरिया थानाक्षेत्र के मठिया गांव की है। मृतकों में मठिया गांव निवासी उमेश चौधरी के बेटे मनीष चौधरी (22) और दिवंगत कपिल चौधरी के बेटे सुरेश चौधरी (42) हैं। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं, जिनकी मौत शनिवार को हुई है। दूसरी तरफ मिरुल आलम के बेटे नेयाज अहमद (25) वर्षीय और मोतीराम के बेटे शिवराम (60) की भी मौत हुई है। इसके पहले शुक्रवार को रामेश्वर गुप्ता के बेटे प्रदीप गुप्ता (35) की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 
इधर, रविवार को बीडीओ संजीव कुमार, नरकटियागंज आरक्षी निरीक्षक रमन सिंह, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा और सिविल सर्जन डॉ. मुर्तुजा अंसारी सहित अन्य अधिकारियों ने मठिया गांव का दौरा किया। ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों के अनुसार, मौत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। कुछ परिजनों ने अधिक शराब और गांजा सेवन को मौत का कारण बताया है। कुछ मृतकों के परिवार ने दमा, लकवा और ठंड से मौत की आशंका जताई है। भूखे पेट और छूत की बीमारी कोल्ड डायरिया को भी मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन



 
हालांकि, अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही मृतकों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। डॉक्टर ने घर-घर जाकर मौत के कारणों की जांच की। डॉ. मुर्तुजा अंसारी ने कहा कि कुछ मौतें अत्यधिक शराब और गांजा पीने के कारण हुई हैं। कुछ लोग भूखे थे, जिससे ठंड और कमजोरी के कारण उनकी जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह में गांव में सात मौतें हुई हैं। इनमें से एक सड़क दुर्घटना, दो बीमारी (दमा और लकवा), तीन कोल्ड डायरिया और एक शराब के कारण बताई गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बीमारी की सूचना तुरंत दें। साथ ही अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 16 जुलाई 2021 को लौरिया के देवराज में दर्जनों लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed