{"_id":"669a2638dfdd789a3b0c057f","slug":"bettiah-news-palestinian-flag-waving-case-fir-against-100-unidentified-people-including-9-named-3-arrested-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फिलिस्तीनी झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने 9 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर की FIR, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फिलिस्तीनी झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने 9 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर की FIR, तीन गिरफ्तार
Fri, 19 Jul 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:09 PM IST
सार
Bettiah News: प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. सपना रानी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नौ नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में बुधवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने और नारे लगाने का सोशल मीडिया पर वीडियो तथा वायरल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की है। वहीं, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर छापामारी कर पूर्व पार्षद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु डीएसपी डॉ. सपना रानी ने बताया कि अखाड़ा मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस के लाइसेंस धारक पूर्व पार्षद वकील मियां, डीजे संचालक दिलीप और जामा मस्जिद रोड निवासी मोहम्मद शहनवाज गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराए जाने की सूचना के साथ ही उसका वीडियो क्लिप सामने आया था, जिसकी जांच-पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नौ नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मो. शहनवाज झंडा लहराने वाले युवक के साथ एक जगह तलवार लेकर खड़े होकर पोज देते देखा गया है, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। हालांकि जिस युवक का वीडियो झंडा लहराते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर के शिवगंज चौक पर असामाजिक तत्वों द्वारा फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया था और फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दो लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। झंडा कहां से आया, पुलिस इस बारे में गहनता से छानबीन कर रही है।