फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Brother-in-law along with his friends stabbed his sister-in-law to death, dowry harassment

Bihar: बेतिया में देवर ने चाकू से गोदकर ली भाभी की जान, साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम; जानें मामला

Sat, 12 Oct 2024 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

Bettiah News: इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सगे देवर शेख नाजिर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Bettiah News: Brother-in-law along with his friends stabbed his sister-in-law to death, dowry harassment
मृतका अंगूरी खातून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के मझौलिया थानाक्षेत्र के पारस पकड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिकटा थानाक्षेत्र के झुमका गांव निवासी जाहिद खान की पत्नी अंगूरी खातून (28) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रहने लगी थी महिला
परिजनों ने बताया कि अंगूरी खातून की शादी करीब छह साल पहले सिकटा थानाक्षेत्र के झुमका गांव निवासी जाहिद खान से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। इस उत्पीड़न से तंग आकर अंगूरी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ सिकटा थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था और अपने तीन साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को लेकर अपने मायके पारस पकड़ी गांव चली आई थी। मृतका के पिता शेख इजराइल गूंगे हैं, जिसकी वजह से परिवार में कोई ठोस सहायता नहीं थी। अंगूरी अपने मायके में ही रहने लगी थी और ससुराल से दूर रहने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन



 
रात में देवर ने अपराधियों के साथ मिलकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, घटना की रात करीब 12 बजे अंगूरी खातून का देवर शेख नाजिर दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर उसके मायके पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर अंगूरी ने पूछा कि कौन है तो नाजिर ने अपना नाम बताया और कहा कि वे मेला जा रहे हैं, इसलिए कुछ पैसे दे जाएं। जैसे ही अंगूरी ने दरवाजा खोला, नाजिर और उसके साथियों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से अंगूरी खून से लथपथ हो गई। हमलावरों को लगा कि अंगूरी मर चुकी है, जिसके बाद वे तुरंत बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
अंगूरी की चीखें सुनकर उसके परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंगूरी खून से लथपथ हालत में पड़ी है। परिजनों ने उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण अंगूरी की मौत हो गई। घटना की पुष्टि पारस पकड़ी पंचायत के सरपंच शेख मुस्ताक ने भी की है।

 
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सगे देवर शेख नाजिर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed