{"_id":"65d4ac605debcf9d250296a2","slug":"bettiah-news-bike-of-young-man-going-to-pick-up-his-wife-met-with-an-accident-he-died-during-treatment-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पत्नी को बुलाने जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, इलाज के दौरान मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पत्नी को बुलाने जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, इलाज के दौरान मौत; एक की हालत गंभीर
Tue, 20 Feb 2024 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:13 PM IST
सार
Bettiah Hindi News: अस्पताल नाका के थाना प्रभारी सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, गंभीर स्थिति में घायल रंजीत को डॉक्टर ने जीएमसी पटना रेफर कर दिया है। हालांकि परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए हैं।
विज्ञापन
मृतक उदय कुमार महतो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में अपनी पत्नी को बुलाने जा रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसके इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना जिले के बेतिया मैनाटाड़ मुख्य पथ स्थिति लौकरिया मंदिर के पास घटी। जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी सुगर गांव निवासी बिजली मिस्त्री उदय कुमार महतो (30) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के बरोहीया गांव निवासी पेट्रोल पंप के कर्मी रंजीत कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई राजा ने बताया कि उसके घर पर हनुमान आराधना होने वाली थी। उसके बड़े भैया का ससुराल आरा है। उसकी भाभी अपने मायके आरा से अपने ससुराल घोघा महछी सुगर गांव आ रही थीं, जिनको रिसीव करने के लिए भैया बाइक से बेतिया जा रहे थे। इस दौरान घोघा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहां से दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना लेकर जाते समय नानोसती के पास उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, गांव के मुखिया गिरिश ने बताया कि उदय कुमार महतो की मौत से उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उदय का एक पांच साल का बेटा और सात साल की बेटी है।
इधर, अस्पताल नाका के थाना प्रभारी सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, गंभीर स्थिति में घायल रंजीत को डॉक्टर ने जीएमसी पटना रेफर कर दिया है। हालांकि परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए हैं।