फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: A four-year-old child crushed by police vehicle, villagers created ruckus in police station

Bihar News: बेतिया में चार साल के बच्चे को पुलिस वाहन ने रौंदा, ग्रामीणों का थाने में हंगामा

Wed, 02 Oct 2024 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Oct 2024 07:19 PM IST
सार

Bettiah News: बगहा से बीजेपी विधायक राम सिंह ने घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश करती है, तो वे जन आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन
Bettiah News: A four-year-old child crushed by police vehicle, villagers created ruckus in police station
ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के बथवरिया गांव में पुलिस के वाहन से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार साल के बच्चे अनुराग कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया और उन्होंने बच्चे का शव लेकर बथवरिया थाना पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

विज्ञापन


चश्मदीदों के अनुसार, पुलिस की गाड़ी ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान भागते समय पुलिस वाहन ने दो बकरियों को भी कुचल दिया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



 
बगहा से बीजेपी विधायक राम सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश करती है, तो वे जन आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed