{"_id":"68fd904c387f7e0cd1005797","slug":"bettiah-mp-sanjay-jaiswal-s-son-receives-death-threats-accused-of-extortion-of-rs-10-crore-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया सांसद संजय जयसवाल के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया सांसद संजय जयसवाल के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी का आरोप
Sun, 26 Oct 2025 08:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:37 AM IST
सार
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बेतिया सांसद डॉ. संजय जयसवाल के इकलौते पुत्र डॉ. शिवम जयसवाल को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के पीछे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांसद डॉ. संजय जयसवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है। सांसद डॉ. संजय जयसवाल के इकलौते पुत्र डॉ. शिवम जयसवाल को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के पीछे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से सांसद संजय जयसवाल को फोन आया। फोन करने वाले अपराधियों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने को कहा और न देने पर उनके पुत्र को मारने की धमकी दी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?
इस घटना के बाद सांसद संजय जयसवाल ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया। बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।