फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bettiah horse liquor smuggling case police arrest illegal alcohol seizure

Bihar News: घोड़े पर शराब तस्करी! बेतिया में पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 21 लीटर अवैध शराब बरामद

Sat, 25 Apr 2026 06:38 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 06:38 PM IST
सार

बेतिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति घोड़े के जरिए अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से करीब 21 लीटर शराब बरामद की।

विज्ञापन
bettiah horse liquor smuggling case police arrest illegal alcohol seizure
पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में शराब तस्करी का एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को घोड़े के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि तस्करी के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया जा रहा था। SDPO बेतिया सदर 2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि बीती रात नौतन थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि घोड़े के जरिए शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
विज्ञापन


घोड़े पर सवार तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को घोड़े पर सवार देखा। उसे रोककर जब तलाशी ली गई तो घोड़े पर लदे सामान से करीब 21 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घोड़े को भी अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की तस्करी का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी नौतन थाना क्षेत्र में घोड़े के जरिए शराब तस्करी का मामला पकड़ा जा चुका है। ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत घोड़े को जिम्मेनामा पर संबंधित व्यक्ति को वापस सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर कानून से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed