{"_id":"66826523ac77a658060eae69","slug":"bettiah-girl-student-returning-home-from-coaching-was-molested-villagers-caught-accused-handed-over-to-police-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कोचिंग से वापस घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कोचिंग से वापस घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Mon, 01 Jul 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:43 PM IST
सार
Bettiah News: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में युवक ने उससे बदतमीजी की। तरह-तरह की फब्तियां कसीं, जिससे परेशान होकर उसने उसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी युवक उससे अश्लील हरकत करने लगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही एक 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां से पढ़ाई कर वापस अपने घर जा रही एक छात्रा से छेड़खानी कर रहे एक मनचले को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मनचले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गए मनचले की पहचान गोपालपुर थाना के गणेशपुर निवासी पीडीएस दुकानदार इरशाद आलम (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में युवक ने उससे बदतमीजी की। तरह-तरह की फब्तियां कसीं, जिससे परेशान होकर उसने उसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी युवक उससे अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा लगातार विरोध करती रही, लेकिन वह बाज नहीं आया। छात्रा ने बताया कि मेरे विरोध करने और आरोपी की हरकत देखकर अगल-बगल के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों द्वारा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पीड़िता के आवेदन पर कांड दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।