फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah Crime: Shopkeeper tried to rape an eight year old girl who had gone to buy goods, accused arrested

Bihar Crime: समान खरीदने गई आठ साल की बच्ची से दुकानदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

Bettiah Crime: पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Bettiah Crime: Shopkeeper tried to rape an eight year old girl who had gone to buy goods, accused arrested
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक दुकान में सामान खरीदने गई आठ वर्षीय बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यह घटना पुरुषोत्तमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुकानदार 20 वर्षीय लड्डू आलम उर्फ सैफुल्लाह है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर थानाक्षेत्र के एक बाजार की एक दुकान में सामान खरीदने गई बच्ची के साथ दुकानदार ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित बच्ची जब अपने घर गई तो आपबीती सुनाई, तो परिजन दंग रह गए। उसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजन आरोपी के पास पूछताछ करने गए तो आरोपी और उसके पिता ने उनसे गाली गलौज कर भगा दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तो मौके पर पहुंची पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने आरोपी लड्डू उर्फ सैफुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



 
इधर, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड्डू आलम उर्फ सैफुल्लाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़ित बच्ची के मामा ने आवेदन देकर बताया कि मेरी आठ वर्षीय भगिनी लड्डू उर्फ सैफुल्लाह की दुकान में घर का आवश्यक सामान खरीदने गई थी। उसी समय उसने उसके कपड़े खोलकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। मेरी भगिनी किसी तरह वहां से बचकर निकली तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed