{"_id":"67a38a6be123ebc7190d9945","slug":"bettiah-crime-crpf-jawan-attacked-with-axe-critical-condition-had-opposed-against-wife-being-abused-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: CRPF जवान पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर; पत्नी की वजह से की गई जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: CRPF जवान पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर; पत्नी की वजह से की गई जान लेने की कोशिश
Wed, 05 Feb 2025 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Feb 2025 09:27 PM IST
सार
Bettiah Crime: पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नाजीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी इस्लाम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सीआरपीएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया जिले में एक सीआरपीएफ जवान पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। घटना बगहा पुलिस जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के नयागांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए जवान पर जानलेवा हमला
जानकारी के मुताबिक, घायल जवान की पहचान मोतीन अंसारी के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन में तैनात हैं। वह हाल ही में छुट्टी पर अपने गांव आए थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर रहने के दौरान उनके पड़ोसी उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया करते थे। जब जवान घर लौटे तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और बात करने की कोशिश की। हालांकि इस बातचीत ने जल्द ही विवाद का रूप ले लिया और पड़ोसियों ने जवान के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मोतीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बेतिया अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद घायल जवान ने डायल 112 पर कॉल कर आपातकालीन सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को हरनाटांड स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले अनुमंडलीय अस्पताल बगहा और फिर जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना से गांव में तनाव
इस हमले के बाद नयागांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने जवान पर हुए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस घटना ने सुरक्षा बलों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और सुरक्षा के सवाल को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नाजीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी इस्लाम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की गहराई से जांच हो रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई और वजह थी या फिर यह सिर्फ व्यक्तिगत विवाद का मामला है।