फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Sugar mill guard dies in road accident police investigation today news in hindi

Bihar News: पश्चिमी चंपारण में दर्दनाक हादसा, चीनी मिल के गार्ड की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

Tue, 18 Nov 2025 02:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 02:25 PM IST
सार

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सुगौली चीनी मिल के गार्ड और पूर्व सैनिक रविकांत तिवारी की मौत हो गई। वह रात्रि ड्यूटी से लौटकर घर जा रहे थे, तभी सेनवरिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Sugar mill guard dies in road accident police investigation today news in hindi
घटना के बाद उमड़ी लोगो की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सुगौली चीनी मिल के गार्ड और पूर्व सैनिक 45 वर्षीय रविकांत तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे सेनवरिया के पास उस समय हुई, जब वे रात्रि ड्यूटी से लौटकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

रविकांत तिवारी मूल रूप से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानिपकड़ी वार्ड 43 के रहने वाले थे। सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद वे सुगौली चीनी मिल में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रविकांत तिवारी को जीएमसीएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


पढे़ं;  नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बबीता देवी, बेटियां अनन्या कुमारी (16) और प्रिया कुमारी (15), साथ ही 11 वर्षीय पुत्र शशांक कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई शशिकांत तिवारी समेत पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है। मृतक घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिससे परिवार की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार ट्रैक्टर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर की टक्कर की वजह से हुआ है। चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed