फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news One sided love in killed class x student in bettiah bihar police investigation today news

Bihar: अजब प्रेम की गजब कहानी...तीन दोस्तों का एक लड़की पर आया दिल, एकतरफा प्यार में 10वीं के छात्र की हत्या

Wed, 16 Apr 2025 03:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

Love Murder: अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। तीन दोस्तों का एक लड़की पर दिल आ गया। वहीं, एकतरफा प्यार में 10वीं के छात्र की हत्या की गई। गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

विज्ञापन
Bettiah bihar news One sided love in killed class x student in bettiah bihar police investigation today news
मृतक इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। तीन दोस्तों का एक लड़की पर दिल आ गया। वहीं, एकतरफा प्यार में 10वीं के छात्र की हत्या की गई। गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसका पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

विज्ञापन


यहा बता दें कि बेतिया में 10वीं के छात्र इम्तियाज को पहले किडनैप किया गया। फिर उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार को रेलवे लाइन किनारे उसका शव मिला था। बुधवार को बेतिया पुलिस ने अपहरण और हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी इम्तियाज के दोस्त हैं। पुलिस ने बताया कि छात्र का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसके दोस्तों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की गई है। एक ही लड़की से मृतक और उसके दोस्त एक तरफा प्यार करते थे। दोनों दोस्तों ने इम्तियाज को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में कार से कुचलकर प्रेमी को मार डाला, प्रेमिका को घर छोड़ने जा रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दोस्तों ने बताया कि हत्या कर उसने फिरौती की मैसेज भेजी थी। परिजन फिरौती का मैसेज मिलने के बाद शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस ने कहा था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। लड़का मिल जाएगा। लेकिन, गायब होने के 72 घंटे बाद मंगलवार यानी 15 अप्रैल को बगहा के रामनगर में तौलाहा रेलवे लाइन के पास इम्तियाज का शव मिला था।


इधर, एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि तीनों दोस्त एक ही लड़की से एकतरफा प्यार करते थे। इम्तियाज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। इसके बाद इम्तियाज को फोन कर बुलाया, फिर चाकू गोदकर मार डाला और शव को रेलवे किनारे फेंक दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद जांच को भटकाने के लिए परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा था। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अंचालधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही एसवीयू की टीम, कालाधन कमाने का आरोप

विदित हो की मृतक की मां मिसरून खातून ने बताया, इम्तियाज 9वीं पास किया था और 10वीं में एडमिशन लेने वाला था। 12 अप्रैल यानी शनिवार को स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। इसके बाद कॉल किया तो मोबाइल ऑफ था। इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान मेरे फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- तुम्हारा लड़का हमारे कब्जे में है। 10 लाख रुपये का इंतजाम करो। ज्यादा होशियारी करोगे तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed