{"_id":"6831982496216712a404af62","slug":"bettiah-bihar-news-liquor-smuggler-jumped-into-gandak-river-during-police-raids-missing-police-investigation-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2984197-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: शराब तस्कर ने पुलिस छापेमारी के दौरान गंडक नदी में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी लापता; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: शराब तस्कर ने पुलिस छापेमारी के दौरान गंडक नदी में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी लापता; जांच जारी
Sat, 24 May 2025 04:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 04:26 PM IST
सार
Bettiah news: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए शराब तस्कर नदी में छलांग लगा दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर दियारा इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान शराब तस्कर मुकेश कुमार, पिता सुदामा यादव, ने खुद को बचाने के लिए गंडक नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता है।
भागे कई तस्कर, मुकेश ने लगाई नदी में छलांग
पुलिस की टीम बरियारपुर दियारा में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पहुंची थी। छापेमारी की भनक लगते ही कई तस्कर वहां से फरार हो गए। वहीं, मुकेश कुमार कुछ शराब की बोतलें छोड़कर सीधे गंडक नदी में कूद गया। इस पूरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
डूबने या फरार होने को लेकर संशय
थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुकेश डूब गया या किसी और रास्ते से भाग निकला। पुलिस और प्रशासन की टीमें शनिवार सुबह से लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
पढ़ें: पटना में चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ीं, नाला रोड की वारदात में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार
परिजनों की बढ़ती बेचैनी
घटना के बाद से मुकेश के परिजन गहरे सदमे में हैं। पिता सुदामा यादव स्वयं बेटे की तलाश में दियारा क्षेत्र में भटकते रहे। पंचायत समिति सदस्य रंजन यादव ने भी पुष्टि की है कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुकेश गंडक नदी में डूब गया है।
गांव में फैली चर्चाएं, प्रशासन की अपील
गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजन अंधेरा होने की वजह से नदी किनारे नहीं जा पा रहे हैं और मुकेश की सलामती की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।