फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   road accident one person dies after being hit by auto Bettiah bihar news in hindi

Bihar news: सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति की ऑटो की चपेट में आने से मौत, चालक गिरफ्तार; जानें मामला

Sun, 09 Mar 2025 02:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 02:22 PM IST
सार

Bettiah news: सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति की ऑटो की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
road accident one person dies after being hit by auto Bettiah bihar news in hindi
मृतक ताराचंद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के बगहा में रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बगहा पुलिस जिले के शास्त्रीनगर चौक की है, जहां 60 वर्षीय ताराचंद मल्लाह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ताराचंद मल्लाह को अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बगहा बाजार और स्टेशन पर हेलमेट व दस्तावेजों की जांच तो होती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों पर कोई रोक नहीं लगाई जाती। यही वजह है कि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही बगहा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ऑटो को जब्त कर लिया गया है और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सीसीटीवी फुटेज से जांच के निर्देश
पुलिस ने कहा कि हादसे की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed