फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Four month old child dies during treatment police investigation today news in hindi

Bihar: चार माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; काटा बवाल

Tue, 13 May 2025 01:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 01:30 PM IST
सार

Bihar: डॉक्टर खालिद अख्तर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन चार घंटे तक शहर में ही भटकते रहे। जब बच्चे की मौत हो गई, तो क्लीनिक पर आकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Four month old child dies during treatment police investigation today news in hindi
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले में इलाज के दौरान एक चार माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। यह घटना नरकटियागंज के अस्पताल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक की है। मृतक शिकारपुर थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव निवासी दीपक कुमार का बेटा प्रिंस कुमार था।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे बुखार था और वह दूध नहीं पी रहा था। परिजन उसे नरकटियागंज स्थित डॉक्टर खालिद अख्तर के क्लीनिक लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान बच्चे की हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, दो को बचाया गया, तीन की मौत; परिजनों में मचा कोहराम    

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि जब डॉक्टर को बच्चे की गंभीर स्थिति का अंदेशा हो गया था, तो तत्काल रेफर करना चाहिए था। देर करने की वजह से बच्चे की जान चली गई।

वहीं, डॉक्टर खालिद अख्तर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन चार घंटे तक शहर में ही भटकते रहे। जब बच्चे की मौत हो गई, तो क्लीनिक पर आकर हंगामा करने लगे। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed