फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Five minor girls missing mysteriously police investigation today news in hindi

Bihar News: बेतिया में एक साथ एक ही गांव की पांच नाबालिग लड़कियां लापता, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Feb 2026 06:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 06:13 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से एक बेहद चिंताजनक और मार्मिक खबर सामने आई है। यहां के एक ही मोहल्ले की पांच नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Five minor girls missing mysteriously police investigation today news in hindi
लापता लड़कियों का तस्वीर दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल के कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव के एक ही मोहल्ले की पांच नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और बेचैनी का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


लड़कियों की हुई पहचान
लापता लड़कियों की पहचान मुनमुन कुमारी (17 वर्ष), पिता रघुचन साह, काजल कुमारी (16 वर्ष), पिता रुदल साह, रामानती कुमारी (14 वर्ष), पिता प्रह्लाद साह, निगम कुमारी (15 वर्ष), पिता सोनू साह और निपु कुमारी (14 वर्ष), पिता शिव साह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


किसी ने बनाया सिलाई का बहाना तो किसी ने खेत जाने का 
बताया जा रहा है कि पांचों लड़कियां दिन के समय अपने-अपने घरों से निकली थीं। कुछ ने सिलाई सीखने का बहाना बनाया, जबकि कुछ खेत जाने की बात कहकर घर से बाहर गईं। परिजनों को किसी भी तरह का अंदेशा नहीं था कि बेटियां अचानक गायब हो जाएंगी। जब देर शाम तक लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने पहले खुद उन्हें ढूंढा, फिर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की। किसी भी सुराग के न मिलने पर उन्होंने कुमारबाग थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऊर्जा विभाग को लेकर हुई कई बड़ी योजनाओं की घोषणा, सोलर छत और स्मार्ट मीटर, जानें क्या है खास

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद लखौरा गांव में सन्नाटा छा गया है। परिजन बदहवास हैं और रो-रोकर अपनी बेटियों की तलाश कर रहे हैं। कई परिजन अपनी बेटियों की तस्वीरें लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीण भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमारबाग पुलिस ने FIR दर्ज कर कई टीमें बनाकर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed