{"_id":"66797e4630bd95c9420ae4dc","slug":"bank-robbery-encounter-between-criminals-and-bihar-police-in-muzaffarpur-rob-indian-bank-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Robbery : बैंक लूटने पहुंचे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Robbery : बैंक लूटने पहुंचे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल
Mon, 24 Jun 2024 07:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:40 PM IST
सार
Bihar : दो अपराधी हथियार लेकर इंडियन बैंक लूटने पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनका पुलिस से सामना हो गया। दोनों तरफ से गोली चलने के दौरान दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गये। उनमें एक दूसरे राज्यों में भी लूट की घटना को अंजाम देने जाता रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते बैंक लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें दो अपराधी घायल हो गये। मामला सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के बांघरा की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि दो अपराधी हथियार लेकर इंडियन बैंक लूटने पहुंचे। वहां पहुंचते ही अपराधी पुलिस फायरिंग करने लगे। इस दौरान में पुलिस ने की आत्म रक्षार्थ फायरिंग किया, जिसमें दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गये। घायल अपराधियों की पहचान सरैया थाना क्षेत्र निवासी सुंदरम और दूसरा सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की निवासी दीपू के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बैंक लूटने पहुंचे अपराधियों का सामना पुलिस से
घटना के संबंध में एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि इंडियन बैंक के पास दो अपराधी हथियार लेकर पहुंचे थे। सीसीटीवी के द्वारा बैंककर्मी को शक हो गया और इस बात की जानकारी उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधक को दी। हथियार लेकर बैंक के पास घूमते दो संदिग्ध लोगों को देखते ही बैंक प्रबंधक ने तुरंत इस बात की जानकारी स्थानीय थाना को दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया और तुरंत बैंक के पास पहुँच गई। बैंक के पास पहुंचते ही पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को रोकने की कोशिश की। बात बिगड़ता देख दोनों अपराधी वहां से भागने लगे। तब पुलिस ने दोनों को घेरने लगी। पुलिस से घिरता देख उनमें से एक ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली चलने पर पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों पर आत्म रक्षार्थ में गोली चलाने लगी, जिसमें दोनों अपराधी गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
एक अंतर्राज्यीय लूटेरा है
पुलिस का कहना है कि घायल बदमाशों में एक कुख्यात बैंक लुटेरा सुंदरम है, जबकि दूसरा दीपू है। इस दौरान में पुलिस ने उनके पास से हथियार बरामद किये हैं। घायल बदमाशों में कुख्यात बैंक लुटेरा सुंदरम है जिसके ऊपर बिहार ओड़िसा सहित कई राज्य में बैंक लूट के मामले दर्ज रहे हैं।
विज्ञापन