फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   After Delhi consignment of litchi sent to Mumbai, enthusiasm among litchi farmers and traders hope for better

Bihar News: दिल्ली के बाद मुंबई में छाया शाही लीची का स्वाद, पहली खेप से किसान और व्यापारी उत्साहित

Tue, 13 May 2025 02:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 13 May 2025 02:22 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची अब दिल्ली के बाद मुंबई भेजी जा रही है। व्यापारी इसको लेकर बहुत खुश हैं और आज पहली खेप भेजी जा रही है। अभी तक मुंबई में इसकी कीमत का पता नहीं चला है, लेकिन जैसे ही लीची वहां पहुंचेगी, इसकी कीमत तय हो जाएगी।

विज्ञापन
After Delhi consignment of litchi sent to Mumbai, enthusiasm among litchi farmers and traders hope for better
दिल्ली के बाद मुंबई भेजी गई लीची की खेप, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची अब दिल्ली के बाद मुंबई भेजी जा रही है। व्यापारी इसको लेकर बहुत खुश हैं और आज पहली खेप भेजी जा रही है। अभी तक मुंबई में इसकी कीमत का पता नहीं चला है, लेकिन जैसे ही लीची वहां पहुंचेगी, इसकी कीमत तय हो जाएगी। इसके बाद व्यापारी अगली खेप भेजने की योजना बनाएंगे। शाही लीची अब मुंबई भेजी जा रही है, और इससे व्यापारी बहुत उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुंबई में इसकी अच्छी कीमत मिलेगी।
विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची अब अपनी मिठास और खुशबू फैलाने के लिए तैयार है। दिल्ली के बाद अब यह लीची मुंबई भेजी जा रही है, ताकि मुंबई के लोग भी इसका स्वाद ले सकें। इस सीजन में पहली बार शाही लीची की खेप दिल्ली के बाद मुंबई के लिए रवाना की गई है। यह खेप जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस पवन एक्सप्रेस की SLR बोगी से लगभग 100 कार्टन लीची लेकर मुंबई भेजी जा रही है। इस बारे में किसान और व्यापारी बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पति ने चाचा और सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी के साथ की हैवानियत, जान से मारने के लिए चाकू भी गोदा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में लीची भेजने वाले किसान कांटी दामोदरपुर के मो. इक़बाल ने बताया कि दो किसानों ने लीची भेजी है। उन्होंने खुद 56 कार्टन लीची की पहली खेप मुंबई भेजी है, जबकि एक और किसान ने 44 कार्टन भेजे हैं। इससे पहले मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर के श्याम कुमार और मणिकपुर के ललन कुमार ने लीची दिल्ली भेजी थी। किसान बताते हैं कि हाल ही में हुई बारिश से लीची को फायदा हुआ, लेकिन ज्यादा बारिश और गर्मी के कारण लीची का आकार छोटा हो गया है। फिर भी इस बार इसका स्वाद बहुत अच्छा है। आने वाले दिनों में पंजाब के अमृतसर, अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के लखनऊ जैसे शहरों में भी लीची भेजी जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed