{"_id":"675e7d8754c1381bd50091e5","slug":"a-woman-committed-suicide-by-jumping-from-the-old-gandak-bridge-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुराने गंडक पुल से महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत…शव को बाहर निकालकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुराने गंडक पुल से महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत…शव को बाहर निकालकर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 15 Dec 2024 12:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:27 PM IST
सार
Bihar News: 35 वर्षीय महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद SDRF टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और शव को हरिहर नाथ ओपी के तरफ नदी के उस पार रख दिया था।
विज्ञापन
महिला नदी में कूदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुराने गंडक पुल से एक 35 वर्षीय महिला ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना बीते देर रात की है। जब महिला ने नदी में छलांग लगाई तो कुछ राहगीरों ने घटना की जानकारी SDRF टीम को दी, जिसके बाद गंडक नदी में SDRF टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और शव को हरिहर नाथ ओपी के तरफ नदी के उस पार रख दिया था।
विज्ञापन
जिसकी सूचना हरिहर नाथ ओपी पुलिस ने नगर थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद नगर थाने की पुलिस अधिकारी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। मृतक महिला की शव की पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष की बताई जा रही है। मृतक महिला ने लाल कलर की साड़ी और स्वेटर पहनी हुई है। महिला के शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर में ही रखा जाएगा। घटना के संबंध में कुछ लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक क्लेश से तंग आकर गंडक नदी में कूद गई है।
विज्ञापन