{"_id":"68bd1834b5453de5090d03c1","slug":"18-wheeler-truck-loaded-with-corn-overturned-in-muzaffarpur-driver-and-helper-seriously-injured-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, मक्का से लदा 18 चक्का ट्रक पलटा, चालक-खलासी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, मक्का से लदा 18 चक्का ट्रक पलटा, चालक-खलासी गंभीर रूप से घायल
Sun, 07 Sep 2025 10:59 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:59 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 भुजंगी चौक के पास मक्का से लदा 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब डेढ़ घंटे तक ट्रक में फंसे रहे।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में मक्का लदा 18 चक्का ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित भुजंगी चौक के पास रविवार को मक्का से लदा एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों करीब डेढ़ घंटे तक ट्रक के केबिन में फंसे रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन एवं जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बरौनी से मक्का लोड कर मोतिहारी की ओर जा रहा था। भुजंगी चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और स्थिति देख पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें; जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
घटना को लेकर मनियारी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। दोनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर HR 58 D 9325 है। फिलहाल ट्रक को सड़क से हटाने की कवायद जारी है।