{"_id":"68516281b32dd93551007526","slug":"muzaffarpur-will-soon-get-its-own-airport-cabinet-approves-construction-of-patahi-airport-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर को जल्द मिलेगा अपना एयरपोर्ट, पताही हवाई अड्डे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर को जल्द मिलेगा अपना एयरपोर्ट, पताही हवाई अड्डे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी
Tue, 17 Jun 2025 06:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 06:13 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर वर्षों से लंबित मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। बिहार कैबिनेट ने पताही एयरपोर्ट के निर्माण को स्वीकृति दे दी है, जिससे अब इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
पताही एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर बिहार की व्यावसायिक राजधानी मुजफ्फरपुर के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से लंबित पताही हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार की कैबिनेट से इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल चुकी है, जिससे अब इसके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
पताही एयरपोर्ट को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से रिपोर्ट सौंप दी गई थी। टीम ने रनवे और एयरपोर्ट परिसर का मुआयना कर विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट दी थी। अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और राज्य सरकार की स्वीकृति के साथ निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
गौरतलब है कि पताही एयरपोर्ट पिछले कई दशकों से बंद पड़ा था। यह मुद्दा हर चुनाव में प्रमुख रूप से उठता रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी यहां की रैलियों में पताही एयरपोर्ट को चालू करने का वादा किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और कई संगठन वर्षों से इसके पुनरुद्धार की मांग करते आ रहे थे। कई बार धरना-प्रदर्शन भी हुए, लेकिन अब जाकर सरकार की पहल से उम्मीदों को बल मिला है। अब जैसे ही निर्माण कार्य शुरू होगा, उत्तर बिहार को एक मजबूत हवाई कनेक्टिविटी मिलने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम होगा। स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर जबरदस्त उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है।