{"_id":"6419b8106f1b857ef70af4f8","slug":"muzaffarpur-valsad-shramik-express-will-stop-at-maihar-station-on-the-occasion-of-navratri-fair-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नवरात्रि मेला के मौके पर मैहर स्टेशन पर रुकेगी मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नवरात्रि मेला के मौके पर मैहर स्टेशन पर रुकेगी मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस
Tue, 21 Mar 2023 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Mar 2023 07:28 PM IST
सार
नवरात्रि मेला के मौके पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने का अनुमान है। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस के मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन की ओर से श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
वलसाड से 25 मार्च 2023 से एक अप्रैल 2023 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुज्जफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.35 बजे पहुंच कर 15.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर से 27 मार्च 2023 से तीन अप्रैल 2023 तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 11.55 बजे मैहर स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह जानकारी हाजीपुर से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मुहैया कराई है।
विज्ञापन