फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur shelter home case: Accused Madhu and Dr Ashwini sent to CBI remand

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडः आरोपी मधु और डॉ अश्विनी सीबीआई हिरासत में भेजे गए

Wed, 21 Nov 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 21 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
muzaffarpur shelter home case: Accused Madhu and Dr Ashwini sent to CBI remand
सीबीआई

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में आरोपी मधु और डॉ अश्विनी कुमार को स्थानीय अदालत ने पांच दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड में भेज दिया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने बीते मंगलवार को मामले से जुड़े इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एनजीओ का संचालन करने वाली मधु मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर की राज़दार मानी जाती है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि पूछताछ के दौरान उन्हे पता चला कि मधु बच्चों को सेक्स कैसे करते हैं, यह सिखाने में शामिल थी। हालांकि मधु ने पूछताछ के दौरान कहा था कि बालिका गृह में जो कुछ हुआ, उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। वहीं आरोपी डॉक्टर अश्विनी कुमार को सीबीआई ने कुधनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। बता दें कि अश्विनी एक डॉक्टर है जो कथित रूप से नाबालिग लड़कियों को नशे के इंजेक्शन दिया करता था। 
विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस मामले में जांच के दौरान दर्ज आर्म एक्ट केस में गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में फरार चल रही बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बेगूसराय की एक अदालत में मंगलवार को आत्मसमर्पण किया। पूर्व मंत्री ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में बुरका पहनकर एक ऑटो से मझौल अनुमंडल न्यायालय पहुंची और न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने मंजू वर्मा को 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मालूम हो कि मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में बंद हैं। 


मंजू वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सरकार विपक्ष और कोर्ट के निशाने पर थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी मंजू वर्मा की नहीं होने को लेकर बिहार सरकार को फटकार लगाई थी। वैसे मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार समेत देश के अन्य इलाकों में भी उनके कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन अंत तक पुलिस उन्हें नहीं खोज पाई। वैसे पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस मुख्यालय ने सफाई दी है। एडीजी एस. के. सिंघल ने कहा है कि पुलिस के दबाव में मंजू वर्मा ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अब मंजू वर्मा की अचल संपत्ति और बैंक एकाउंट जब्त करने वाली थी, शायद इसी से डरकर उन्होंने आत्मसमर्पण किया है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में 29 बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की सनसनीखेज घटना के खुलासे के बाद बिहार सहित पूरे देश में इस घटना की चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed