फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur shelter home abuse case Politics on CBI affidavit tejashwi yadav attacks nitish kumar

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड : सीबीआई के हलफनामे पर गरमाई सियासत, तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा हमला

Sat, 04 May 2019 10:12 PM IST
अमर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 May 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
muzaffarpur shelter home abuse case Politics on CBI affidavit tejashwi yadav attacks nitish kumar
तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
मुजफ्फरपुर में मतदान से ठीक पहले शेल्टर होम मामला नीतीश विरोधियों के लिए मारक हथियार बन गया है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को दाखिल सीबीआई के हलफनामे पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार बालिका गृह कांड में पूरी तरह से बेपर्दा हो गए हैं। आरोप लगाया, नीतीश के अति करीबी ब्रजेश ठाकुर ने 11 बच्चियों को मारकर गाड़ दिया। हिंदू रीति से दाह-संस्कार भी नहीं किया। बाकी बच्चियां अभी भी गायब हैं। 
विज्ञापन


इस बीच जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की सक्रियता और मामले की गंभीर जांच का हवाला देते हुए दावा किया कि कोई भी गुनहगार बच नहीं सकता है। कानून अपना काम कर रहा है और सच्चाई जांच में उजागर हो रही है। विपक्ष के पास कहने को बचा कुछ नहीं है, क्योंकि विपक्ष भी मान रहा है कि जांच सही दिशा में हो रही है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में शुक्रवार को 30 पेज का हलफनामा पेश किया है। उस हलफनामे में सीबीआई ने कहा है कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी और एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है। एजेंसी ने कहा कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है। वैसे इसकी फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों से कथित रूप से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा उछला था। इस मामले की जांच सीबीआई को स्थानांतरित की गई थी और एजेंसी ने ब्रजेश ठाकुर सहित 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। 


सीबीआई ने कहा कि जांच के दौरान, जांच अधिकारियों और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरो विज्ञान संस्थान द्वारा दर्ज पीड़ितों के बयान में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं जिनकी आरोपी ब्रजेश और उसके सहयोगियों ने कथित रूप से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed