फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muslims not prefer in grand alliance in bihar election

बिहारः महागठबंधन में मुस्लिमों को नहीं मिली तवज्जो

Thu, 24 Sep 2015 12:45 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Muslims not prefer in grand alliance in bihar election

बिहार चुनावों में जेडीयू-राजद और कांग्रेस के महागठबंधन की ओर से हुई टिकटों की घोषणा में बेशक जातिगत व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया लेकिन मुस्लिम वर्ग को इस बार ज्यादा तरजीह नहीं दी गई है।

विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीटों की घोषणा में जहां ओबीसी को 55 फीसदी प्रतिनिधित्व मिला वहीं मुस्लिमों को मात्र 14 फीसदी। जबकि बिहार में मुस्लिमों की आबादी 16 फीसदी के करीब है। ऐसे में जनसख्ंया के अनुपात में भी महागठबंधन में मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका।
विज्ञापन


कुछ यही हाल महिलाओं का भी रहा। महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर हमेशा दावे करने वाले नीतीश कुमार भी सीटों के मामले में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिलवा सके। मात्र दस फीसदी टिकट ही महिलाओं के हिस्से में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को लेकर तीनों ही दलों का रवैया रुखा रहा और किसी ने भी उन्हें टिकट देने में दरियादिली नहीं दिखाई। जिन गिनी चुनी महिलाओं को टिकट मिले भी उनमें से ज्यादातर विधायकों या बड़े नेताओं की रिश्तेदार ही हैं।

कांग्रेस ने दिखाई दरियादिली

Muslims not prefer in grand alliance in bihar election

बिहार चुनावों के लिए नीतीश कुमार ने जो लिस्ट जारी की उसमें सबसे ज्यादा जलवा यादवों का रहा। तीनों पार्टियों ने कुल जमा एक चौ‌थाई टिकट यादवों को ही दिए। लालू यादव ने जहां 48 यादवों को टिकट दिया है वहीं नीतीश ने 14 और कांग्रेस ने दो यादव उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है।

भूमिहारों और अगड़ी जातियों को टिकट देने के मामले में भी लालू ने कंजूसी बरती। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजद की ओर से किसी भूमिहार को टिकट नहीं दिया गया।

हालांकि लालू और नीतीश ने मुस्लिमों को टिकट देने में बेशक दिल बड़ा न किया हो लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने में पूरी दरियादिली दिखाई है। लालू ने जहां 101 में से मात्र 15 मुस्लिमों को टिकट दिया है वहीं नीतीश ने मात्र 9 सीटों पर ही मुस्लिम उम्‍मीदवार उतारे हैं।

जबकि इनके मुकाबले कांग्रेस ने 41 में से 9 सीटें मु‌स्लिमों को देकर अपने खोते जनाधार को वापस लाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed