सलाद में नहीं दिया प्याज तो होटल मालिक को मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बेगूसराय में कुछ ग्राहकों ने एक होटल मालिक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने खाने की थाली में प्याज नहीं दिया था। घटना सोमवार रात की है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोग भोजन करने बरौनी जंक्शन के पास स्थित ललिल नारायण बाजार स्थित सम्राट होटल पहुंचे और खाना मांगा। होटल मालिक मधु कुमार ने खाना परोसा, तो उसमें प्याज नदारद था।
प्याज के लिए हत्या
थाली में प्याज नहीं देख ग्राहक भड़क गए और दुकानदार से झगड़ा करने लगे। झगड़ा बढ़ने पर ग्राहकों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर मधु पर कई गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद सभी ग्राहक वहां से भाग गए। सूचना के बाद रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।