{"_id":"661f92b5778cb1ce360aa443","slug":"youth-in-jamui-presented-their-views-in-front-of-amar-ujala-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: जमुई में युवाओं ने अमर उजाला के सामने रखी अपनी बात, रोजगार और शिक्षा का बताया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: जमुई में युवाओं ने अमर उजाला के सामने रखी अपनी बात, रोजगार और शिक्षा का बताया मुद्दा
Wed, 17 Apr 2024 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:43 PM IST
सार
Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को बिहार के जमुई में युवाओं के बीच पहुंचा। जहां युवाओं ने अपने मुद्दों की बात की। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
जमुई में युवाओं ने अमर उजाला के सामने रखी अपनी बात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बिहार के जमुई में पहुंचा। यहां हमने युवाओं से चर्चा में नई पीढ़ी के मुद्दों को समझने की कोशिश की। इस दौरान युवाओं ने अपने मुद्दों को बताया कि वे किस बात को लेकर किसी राजनीतिक पार्टी को सरकार में भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवा ने कहा कि जो भी यहां काम हो रहा है, उससे मदद मिल रही है, लेकिन उसके साथ ही यहां और काम होना चाहिए। रोजगार के मुद्दे पर युवक ने कहा कि हम अपनी दुकान चलाते हैं, लेकिन हम ये भी चाहते हैं कि यहां रोजगार को लेकर सोचना चाहिए, वहीं विकास के मुद्दे पर उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि बाहर के शहरों को देखते हुए जमुई में इतना विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई में रोजगार के नाम पर कुछ नहीं
वहीं आजाद नाम के युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यहां कि रोजगार के नाम पर कुछ नहीं है। जमुई में बेरोजगारी चरम पर है। इन युवाओं के बारे में कोई नहीं सोचता। यहां नेता सिर्फ वोट लेकर चले जाते हैं, उसके बाद पलटकर नहीं देखते। लेकिन हमें काम चाहिए जोकि यहां है नहीं।