{"_id":"677a4b86fe3e3db7050003f5","slug":"woman-shot-dead-over-money-transaction-in-begusarai-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पैसों के लेनदेन के लिए महिला की गोली मारकर हत्या, भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पैसों के लेनदेन के लिए महिला की गोली मारकर हत्या, भाई और भतीजे पर हत्या का आरोप; जानें
Sun, 05 Jan 2025 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:36 PM IST
सार
Bihar Crime: मृतका के पति ने कुछ समय पहले दोनों को पैसे उधार दिए थे। जब दोनों से कर्ज के पैसे मांग गए तो आरोपी टालमटोल कर देते थे। इसके बाद ज्यादा टोकाटाकी पर दोनों आरोपियों ने हत्या को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं महिला की हत्या की खबर लगते ही गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत की है। मृतका महिला की पहचान नीमा पंचायत के रहने वाले मणिकांत पोद्दार की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है की मृतका के भाई और भतीजा को कुछ दिन पहले कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए दिए गए थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि बीती रात मृतका के भाई और भतीजा घर पर आए थे। तभी मृतका के पति ने दोनों से उधारी मांगने की बात कही। इसी दौरान दोनों ने मिलकर रेखा देवी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोली का आवाज सुनकर जब आस-पास को लोग जमा हुए तभी दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल जुटी हुई है।